Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 7000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, इस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र इसी महीने दिए जाएंगे।

संबंधित अधिकारियों को दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें सात हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया 20 मई से शुरू होगी। इस संबंध में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 जिलों में अंनतिम चयन सूची जारी हो चुकी है। हरिद्वार जिले की सूची इसी सप्ताह जारी होगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे सूची पर जल्द से जल्द आपत्तियां प्राप्त कर इनका शीघ्रता से निस्तारण करें, ताकि नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा सकें। यह कार्य 20 मई से शुरू होगा।

Exit mobile version