Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस जिले के एक गांव में मिले डेंगू के 72 मामले, मचा हड़कंप

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव होने लगा है। इसके बावजूद भी मच्छरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। इसी बीच डेंगू के कई मामले सामने आए हैं।

इतने मामले आए सामने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिद्वार जिले में स्थित नारसन ब्लॉक के ठस्का गांव से डेंगू के अब तक 72 मामले सामने आ चुके हैं। यहां गांव से हर रोज करीब 100 लोगों के ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं। डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी होने से चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। वहीं गांव में साफ-सफाई के लिए टीम को लगाया गया है। इसके साथ ही फॉगिंग भी कराई जा रही है। आशा और आंगनबाड़ी कर्मचारी घर-घर जाकर डेंगू का लार्वा नष्ट कर रही हैं।

Exit mobile version