यहां पुलिस ने 91.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । बरामद स्मैक की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है ।
ज़ानें पूरा मामला
प्रभारी एस०ओ०जी० के नेतृत्व में एस०ओ०जी० रुद्रपुर द्वारा दिनांक 13-03-22 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन जनपद ऊधमसिंहनगर महोदय के पर्यवेक्षण में सर्विलांश/ मुखबिर की सूचना पर थाना रुद्रपुर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान बागवाला तिराहे के पास से अभियुक्त मुकद्दर उर्फ जाकिर अली पुत्र हसमत अली निवासी मोहल्ला सराय थाना फतेहगंज पश्चिमी बरेली उ0प्र0 उम्र 30 वर्ष 91.50 ग्राम अवैध स्मैक मय मो0सा पेशन प्रो के साथ गिरफ्तार किया।
स्मैक की कीमत लगभग 10 लाख रूपये
पुछताछ में अभियुक्त मुकद्दर उर्फ जाकिर अली द्वारा बताया गया कि वह यह स्मैक इमरान अंसारी पुत्र सुल्तान निवासी मौहल्ला अंसारी फतेहगंज पश्चिमी बरेली से लाकर रुद्रपुर में रुप सिंह उर्फ रुपा पुत्र कमर सिंह निवासी अमरपुर रुद्रपुर थाना को लाकर देता है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। एस०ओ०जी० प्रभारी द्वारा उक्त तीनों अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना रुद्रपुर में FIR NO-185/22 U/S 8/21/29/60 NDPS ACT पंजीकृत कराया गया।
फरार अभियुक्त
1-इमरान अंसारी पुत्र सुल्तान निवासी मौहल्ला अंसारी फतेहगंज पश्चिमी बरेली उ0प्र0 2- रुप सिंह उर्फ रुपा पुत्र कमर सिंह निवासी अमरपुर थाना रुद्रपुर 30 सिं0 नगर
टीम एसओजी
1-30नि0 कमलेश भट्ट प्रभारीSOG ऊधमसिंहनगर 2- का0 1046 राजेन्द्र कश्यप, 3- का0644 प्रभात चौधरी 4- का01279 विनोद कन्याल ADTF,05-का0268 जरनैल सिंह ADTF 06-का0 904 दीपक कठैत ADTF 7- का0 969 भूपेन्द्र आर्या 8- कानि0 56 भूपेन्द्र रावत 9- का0 300 आसिफ हुसैन- ADTF 10-का0 900 गोकुल टम्टा,11-का0955 प्रमोद कुमार 12-म0का0 531 कंचन चौधरी- ADTF 13- म0का0 293 अरुणा चन्द।