Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 9वीं फेडरेशन कप पेंचक सिलाट चैंपियनशिप, उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। लद्दाख में 2-4 अगस्त तक 9वीं फेडरेशन कप पेंचक सिलाट चैंपियनशिप आयोजित हुई। चैंपियनशिप में देश भर से एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस 9वीं फेडरेशन कप पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

जीते इतने पदक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चैंपियनशिप में जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक जीते हैं। यह सभी खिलाड़ी रुद्रपुर के हैं। जूनियर वर्ग में बृजेश राजपूत ने (-51 किलोग्राम वर्ग में) स्वर्ण पदक, अंचल वर्मा ने (-39 किलोग्राम वर्ग में) स्वर्ण पदक जीता। दिवागम सिंह ने (ओपन 2 वेट कैटेगरी में) रजत पदक जीता। उत्सव कौशिक ने (-75 किलोग्राम वर्ग में) और चैतन्या सिंह राणा (-87 किलोग्राम वर्ग में) कांस्य पदक जीता। सीनियर वर्ग में रोहित (सीनियर मेन टुंगल कैटेगरी में) कांस्य पदक जीता।

Exit mobile version