Site icon Khabribox

उत्तराखंड: डीएवी कॉलेज परिसर में शान से लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा, बताया- देश की अस्मिता, स्वाभिमान, शौर्य, त्याग और बलिदान का जीवंत प्रतीक

उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून में ऐतिहासिक डीएवी (पीजी) कॉलेज परिसर में शनिवार को एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 100 फीट ऊंचे विशाल राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया गया।

किया लोकार्पण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा स्थापित इस तिरंगे का अनावरण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री खजान दास और महापौर सौरभ थपलियाल ने संयुक्त रूप से किया। जैसे ही तिरंगा पूरी ऊंचाई पर लहराया, पूरा कॉलेज परिसर ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष और राष्ट्रगान की धुनों से गूंज उठा।

कहीं यह बात

​इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, स्वाभिमान, शौर्य, त्याग और बलिदान का जीवंत प्रतीक है।
उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2023 में डीएवी कॉलेज के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यहां 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने की घोषणा की थी, जो दिसंबर 2025 में भूमि पूजन के बाद अब मूर्त रूप ले चुका है।

Exit mobile version