Site icon Khabribox

उत्तराखंड: श्रीलंका के 40 सदस्यीय दल ने समझा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, जानें पूर्व चेतावनी और भूस्खलन न्यूनीकरण के गुर

उत्तराखंड: श्रीलंका के 40 सदस्यीय सिविल सेवा अधिकारियों के एक दल ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) का भ्रमण किया।

किया भ्रमण

साथ ही प्रदेश के आपदा प्रबंधन मॉडल की बारिकियों को समझा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दौरा ‘नेशनल सेंटर फॉर Good Governance’ के तत्वावधान में आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम का हिस्सा था। इस दौरान श्रीलंकन अधिकारियों ने पूर्व चेतावनी प्रणाली, मौसम आधारित जोखिम प्रबंधन और भूस्खलन न्यूनीकरण की तकनीकों का गहन अध्ययन किया।

इन पर रहा जोर

बैठक के दौरान अधिकारियों और विशेषज्ञों ने राज्य के आपदा प्रबंधन ढांचे की विस्तृत जानकारी साझा की। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) प्रकाश चंद्र ने बताया कि उत्तराखंड की संवेदनशील भौगोलिक स्थिति को देखते हुए निरंतर पूर्व तैयारी आवश्यक है। राज्य में प्रशिक्षण, तकनीकी क्षमता और विभागीय समन्वय को एकीकृत कर एक मजबूत व्यवस्था विकसित की गई है। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) एवं DIG राजकुमार नेगी ने राज्य व जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों, घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (IRS) और तकनीक आधारित निर्णय सहायता प्रणाली की कार्यप्रणाली समझाई। साथ ही अन्य जानकारी दी।

Exit mobile version