Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं के लिए जल्द होगा महाभोज का आयोजन, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आयोजित हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन हो‌ गया है। बीते 14 फरवरी को राष्ट्रीय खेलों का समापन हुआ।

महाभोज का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद अब जल्द वें राष्ट्रीय खेलों में सभी 103 पदक विजेताओं के लिए महाभोज का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए खेल मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर खेल विभाग इन खिलाड़ियों के लिए महाभोज का आयोजन कराने जा रहा है। साथ ही सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को एक दूसरे को जानने का भी मौका भी मिलेगा। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। जिसमे 24 स्वर्ण समेत कुल 103 पदकों के साथ उत्तराखंड पदक तालिका पर सातवें स्थान पर रहा। यह उत्तराखंड का राष्ट्रीय खेलों में किया गया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Exit mobile version