Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां भालू का आतंक, चारापत्ती लेने गई बुजुर्ग पर किया हमला

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पहाड़ों में वन्य जीवों का आतंक बढ़ता जा रहा है। वहीं कर्णप्रयाग से एक मामला सामने आया है।

भालू ने किया हमला

यहां सिमली में मंगलवार दोपहर भालू ने वृद्ध महिला पर हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में स्थानीय निवासी नरेन्द्र सिंह लडोला ने बताया कि मंगलवार दोपहर तीन बजे सिमली गांव की 65 वर्षीय छुम्मा देवी राड़खी-सिमली गदेरे के कलियागाड गदेरे में चारापत्ती लेने गई थी। इसी दौरान वहां झाड़ियों में छिपे दो भालुओं में से एक ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। भालू ने उनकी पीठ और पैरों पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद महिलाएं मदद को दौड़ी और शोर मचाकर भालू को भगाया। महिला को निजी वाहन से उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग पहुंचाया। वहीं वरिष्ठ परामर्शदाता शल्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव शर्मा ने बताया कि घायल की हालत फिलहाल स्थिर है। इस घटना से लोगों में शोक की लहर है।

Exit mobile version