Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां स्कूल में घुसकर छात्र को उठा ले गया भालू, शिक्षकों व साथी दोस्तों के साहस से बची जान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के कुछ जिलों में इन दिनों गुलदार के साथ भालू का आतंक बना हुआ है। साथ ही इनके हमलों की घटनाएं भी बढ़ रही है। जो एक बड़ा चिंता का विषय है।

भालू के बढ़ते हमले‌

एक मामला उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र से सामने आया है। यहां चमोली के पोखरा में एक भालू स्कूल में घुस गया और दरवाजा तोड़कर मासूम को उठा ले गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना आज सोमवार सुबह की है। जब पोखरी के हरिशंकर जूनियर हाई स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे।‌ तभी भालू स्कूल में घुस गया और‌ दरवाजा तोड़कर उसने कक्षा छह के छात्र आरव को उठा लिया और घसीटकर ले गया। अपने साथी पर भालू को हमला करता देख कुछ बच्चों और शिक्षकों ने हिम्मत दिखाई और शोर मचाते हुए आरव को बचाने के लिए दौड़ पड़े। सभी के साहस से आरव की जान तो बच गई, लेकिन वह बुरी तरह सहम गया। इस घटना के बाद स्कूल में दहशत का माहौल है। भालू के हमले में बच्चे की छाती और पीठ पर चोट के गंभीर निशान हैं। एक बच्ची भी भालू के हमले में घायल हुई है।

Exit mobile version