Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नवजातों के पोषण स्तर को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम, दून मेडिकल कालेज में खुलेगा मिल्क बैंक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई ‌है। उत्तराखंड के देहरादून में दून मेडिकल कालेज में मिल्क बैंक की स्थापना होगी।

मिलेगा यह लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मिल्क बैंक की स्थापना को प्राथमिकता में शामिल करते हुए शीघ्र कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि यह शिशु मृत्यु दर को घटाने और नवजातों के पोषण स्तर को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। इस कदम से विशेष रूप से उन नवजात शिशुओं को लाभ मिलेगा, जिन्हें विभिन्न कारणों से मां का दूध नहीं मिल पाता।

Exit mobile version