उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्तमान दौर ज्ञान-विज्ञान, तकनीकी शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इनोवेशन का है।
प्रमाण-पत्र किए प्रदान
जिस पर उन्होंने कहा कि ऐसे में बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल बुधवार को आईआरडीटी (IRDT) सभागार में उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण द्वारा एक समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मान्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इनमें देहरादून के 6, हरिद्वार के 19 तथा ऊधमसिंह नगर का 1 संस्थान शामिल है। इस मौके पर सीएम ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण का गठन किसी वर्ग विशेष को निशाना बनाने के लिए नहीं, बल्कि सभी बच्चों को शिक्षा और विकास के समान अवसर देने के लिए किया गया है।
रहें मौजूद
इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अधिकारियों सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।