उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। इसी बीच एक दुखद खबर सामने आई है।
क्षेत्र में शोक की लहर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चमोली में विकासखंड के देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। जो कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, राजेंद्र सिंह पुत्र नैन सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें थराली अस्पताल ले जाया गया था। जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। शनिवार को उपचार के दौरान अस्पताल में उनका निधन हो गया।
की यह घोषणा
जिसके बाद उनके निधन की जानकारी लगने पर विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी अश्विनी गौतम ने पत्र जारी कर देवलग्वाड़ में प्रधान पद पर चुनाव स्थगित करने की घोषणा की है। साथ ही यह भी बताया है कि अन्य पदों पर चुनाव प्रक्रिया जारी रहेगी।