Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां जली हालत में मिली एक कार, अंदर मिला महिला का कंकाल, मचा हड़कंप

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां जोशीमठ में तपोवन के पास नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर एक जली कार मिलने से हड़कंप मच गया।

कार में मिला महिला का शव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार के अंदर एक महिला का जला शव भी मिला है। जानकारी के मुताबिक यह घटना देर रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच की बताई गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कर्नाटक राज्य से पंजीकृत मारुति रिट्ज कार संख्या केए 01 एजी 0590 में एक युवक और युवती दिखे थे। जो  बीते शनिवार को सुबह घूमते हुए दिखे। शुक्रवार को भी यह कार जोशीमठ में लोगों को‌ दिखी थी।

जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार संतोष कुमार सेनापति निवासी डी नंबर 55, आर नंबर आठ, द्वितीय तल, 2 मेन ग्रीन फ्यूचर होटल कृष्णयानपालया कस्तूरी नगर बैंगलोर के नाम पंजीकृत हैं। कार में सवार महिला का शव जली अवस्था में मिला है, लेकिन महिला के साथ मौजूद युवक लापता हैं। ऐसे में लोग हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version