Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां कक्षा सात के छात्र ने पेश की साहस और हिम्मत की मिसाल, भालू के हमले से साथी की बचाई जान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कुछ जिलों के गांवों में इन दिनों भालू आतंक का पर्याय बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

भालू का आतंक

एक मामला चमोली से सामने आया है। यहां चमोली जिले के पोखरी ब्लाक में कक्षा सात के एक छात्र ने साहस और हिम्मत की मिसाल पेश की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना शनिवार की है। जब सुबह बच्चे स्कूल को जा रहें थे। तभी छात्र देवेश पर झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक हमला कर दिया। जिस पर उसके साथी पंकेश ने साहस का परिचय दिया। उसने भालू पर तेजी से पत्थर फेंके और शोर मचाया, जिससे भालू वहां से भाग गया। वहीं घायल देवेश को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

की यह मांग

इस घटना के बाद हरिशंकर की प्रधान रिंकी चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायत हरिशंकर के ग्राम कैलब, हरिशंकर, गनियाला व किमखोली में गत एक माह से भालू का आतंक है। सुरक्षा के कोई उपाय न होने से स्कूली बच्चों व कास्तकारी करने वाली महिलाओं को हर समय खतरा बना हुआ है। प्रधान ने वन विभाग व प्रशासन से छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने तक लिए मानदेय पर ग्राम सभा में कुछ लोगो को लगाया जाने की मांग की है।

Exit mobile version