Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हौसलों की उड़ान: पुलिस कांस्टेबल समेत कई परीक्षाओं में मिली असफलता, नहीं मानी हार, अब बने पुलिस विभाग में SI

कठिन परिश्रम से हम नई ऊंचाईयों को छूने के साथ ही अपनी मंजिल को पा सकते हैं। असफलताओं पर विजय पाकर हम अपने सपनों को पार कर सकते हैं। यह साबित कर दिखाया है पिथौरागढ़ के जिला मुख्यालय के नजदीकी बड़ौली गांव के दीपक भट्ट ने।

हासिल की यह उपलब्धि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद की भर्ती में रिजेक्ट हुए दीपक ने कड़ी मेहनत की और उन्होंने उपनिरीक्षक पद पर सफलता प्राप्त की है। उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र सौंपा। बताया कि उन्होंने पहले भारतीय सेना की भर्ती परीक्षा दी, लेकिन असफल रहे। कई भर्तियों में रिजेक्ट होने के बाद उन्होंने एसएससी की परीक्षा दी। 80 से अधिक अंक लाने के बाद भी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल नहीं हो पाये। इसके बाद वर्ष 2023 में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में शामिल हुए, लेकिन यहां भी उन्हें सफलता नहीं मिली। इन असफलताओं से उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। वह इसके बाद उत्तराखंड पुलिस की एसआई परीक्षा में शामिल हुए और सफल रहे। जो‌ अन्य युवाओं के लिए एक प्रेरणा बने हैं।

Exit mobile version