Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सेना में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, यहां के युवाओं से मांगे अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। भारतीय सेना में जाने का सपना देख रहे गढ़वाल के युवाओं के लिए शानदार मौका है।

मांगे आवेदन

सेना भर्ती कार्यालय लैंसडाउन ने वर्ष 2027 के लिए अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी देहरादून कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह भर्ती विशेष रूप से गढ़वाल क्षेत्र के सात जिलों हरिद्वार, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग के स्थायी निवासी युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 13 फरवरी से जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि एक अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इसके लिए योग्य और अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

देखें वेबसाइट

चयन प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन का आयोजन एक जून से 15 जून 2026 के बीच संभावित है। इच्छुक युवा सूचना और पंजीकरण के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट [www.joinindianarmy.com](https://www.google.com/search?q=https://www.joinindianarmy.com) पर जा सकते हैं।

Exit mobile version