Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आगामी साल 2027 में अर्द्धकुंभ का होगा भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयार होगा यह ऐप

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आगामी साल 2027 में अर्द्धकुंभ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसी बीच एक इस कुंभ से जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है।

सरकार की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश सरकार हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले अर्द्धकुंभ को स्मार्ट एवं सुरक्षित डिजिटल कुंभ बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने डिजिटल कुंभ की परिकल्पना की है। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग इस परिकल्पना को साकार करेगा। जिस पर कुंभ के संचालन से लेकर यात्रियों की सुविधा में डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे सहज, सरल और त्वरित व्यवस्था श्रद्धालुओं को उपलब्ध हो सके।

तैयार किया जा रहा प्रस्ताव

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए विभाग हरिद्वार में सभी विभागों के समन्वय के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना करेगा। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसमें यात्रियों को कुंभ के स्नान समेत अन्य जानकारी देने के लिए बहुभाषी मोबाइल एप और वेबसाइट विकसित की जाएगी।

Exit mobile version