Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 13 नवंबर को देहरादून में जुटेगा प्रवासियों का महाकुंभ: तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन, युवाओं पर रहेगा खास फोकस

​उत्तराखंड: उत्तराखंड के विकास में देश-विदेश में बसे प्रवासियों के अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ लेने के उद्देश्य से आगामी 13 नवंबर को ‘तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा।

सम्मेलन का आयोजन

यह आयोजन दून विश्वविद्यालय स्थित डॉ. नित्यानंद ऑडिटोरियम में होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सम्मेलन में दुनिया भर में विभिन्न क्षेत्रों में पहचान बना चुके प्रवासी उत्तराखंडी एक मंच पर जुटेंगे। इस बार के सम्मेलन का मुख्य केंद्र युवा पीढ़ी को जोड़ना रखा गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव ने प्रवासी प्रकोष्ठ को कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा प्रस्तुत करने और सभी कार्यों की जिम्मेदारी तय करते हुए एक विस्तृत चेकलिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए है।

Exit mobile version