उत्तराखंड: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 का समापन हो गया है। इसके साथ ही चारधाम यात्रा नया कीर्तिमान स्थापित कर गई है। इस वर्ष चारों धामों—बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और श्री हेमकुंड साहिब में कुल 65 लाख 65 हजार 197 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
चारधाम यात्रा का समापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आंकड़ा पिछले वर्ष 2025 (51.60 लाख) की तुलना में करीब 15 लाख अधिक है। यात्रा सत्र के दौरान सबसे अधिक श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दरबार में पहुंचे। वर्ष 2022 में करीब 46 लाख, 2023 में 56 लाख, 2024 में 48 लाख और 2025 में 51 लाख 60 हजार श्रद्धालुओं ने यात्रा की थी, जो अब 2026 में बढ़कर 65.65 लाख से पार पहुंच गई है।
| तीर्थ स्थल | श्रद्धालुओं की संख्या |
|---|---|
| बद्रीनाथ धाम | 23,49,345 |
| केदारनाथ धाम | 19,33,138 |
| गंगोत्री धाम | 10,07,177 |
| यमुनोत्री धाम | 8,84,841 |
| श्री हेमकुंड साहिब | 3,90,696 |
| कुल योग | 65,65,197 |
शीतकालीन दर्शन
शीतकाल के लिए चारों धामों के कपाट विधिवत रूप से बंद कर दिए गए हैं। गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर, केदारनाथ व यमुनोत्री के 11 नवंबर और बद्रीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को बंद हुए। अब यात्रा का अगला चरण वर्ष 2027 में अप्रैल या मई माह से शुरू होगा। अब शीतकाल में यहां दर्शन होंगे
• बद्रीनाथ: नरसिंह मंदिर (जोशीमठ) और पांडुकेश्वर
• केदारनाथ: ओंकारेश्वर मंदिर (ऊखीमठ)
• गंगोत्री: मुखवा
• यमुनोत्री: खरसाली