उत्तराखंड: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 4 और 5 नवंबर को रुद्रपुर में एक भव्य राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है।
प्रतियोगिता का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खेल निदेशालय उत्तराखंड (देहरादून) और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित हो रही यह प्रतियोगिता ‘अनुसूचित जाति ओपन बालक वर्ग’ के लिए आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की ने जानकारी दी। जिस पर उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस राज्य स्तरीय स्पर्धा का आयोजन रुद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से विभिन्न जिलों की अनुसूचित जाति वर्ग की बालक टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता के नियमों के तहत भाग लेने वाली प्रत्येक टीम में कुल 10 खिलाड़ी और एक टीम मैनेजर शामिल होंगे।