Site icon Khabribox

उत्तराखंड: धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होगा विशाल सम्मेलन, होंगे विभिन्न कार्यक्रम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आगामी 21 मार्च को हल्द्वानी में एक विशाल सम्मेलन का आयोजन होने वाला है।

सम्मेलन का आयोजन

यह विशाल सम्मेलन उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विशाल सम्मेलन काे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

योजनाओं व उपलब्धियों पर डाला जाएगा प्रकाश

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन में राज्य सरकार की चार वर्षों की उपलब्धियों और आगामी विकास योजनाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

Exit mobile version