Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां ट्रक और ट्रोले की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, दो चालकों की मौत, एक घायल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में आज बुधवार तड़के एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

जांच कर रही पुलिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषिकेश स्थित आरटीओ ऑफिस के पास यह हादसा हुआ। जब ट्रक और ट्रोले की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में दो चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि एक अन्य घायल को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। वहीं फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Exit mobile version