उत्तरकाशी: जरूरी खबर सामने आई है। निम व जिम की संयुक्त टीम ने नया रिकॉर्ड बनाया है।
टीम ने बनाया यह रिकॉर्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) व पहलगाम स्थित जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान (जिम एंड डब्ल्यूएस) की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च ऊंचाई पर्वतारोहण का अनुभव प्राप्त करने के लिए यह संयुक्त अभियान आयोजित किया गया था। इस टीम ने एशिया महाद्वीप के बाहर दुनिया की सबसे ऊंची माउंट अकोंकागुआ (6962 मीटर) चोटी पर तिरंगा लहराया है। रविवार को दल ने माउंट अकोंकागुआ पर सफल आरोहण किया। यह दल दो फरवरी को उत्तरकाशी से रवाना हुआ था, जिसे पांच फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली से फ्लैग आफ कर दक्षिण अमेरिका के लिए रवाना किया था।
्