Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस दिन से राजभवन में होगा जूनियर फीडर गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन, खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के साथ पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड गोल्फ फेडरेशन की ओर से इंडियन गोल्फ यूनियन के सहयोग से जूनियर फीडर गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।

प्रतियोगिता का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आयोजन राजभवन गोल्फ कोर्स नैनीताल में 24 अक्टूबर से होगा। जूनियर फीडर गोल्फ प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में गोल्फ कैप्टन कर्नल विवेक भट्ट व उत्तरांचल गोल्फ फेडरेशन के जॉइंट सेक्रेट्री डॉ सुनील चन्द ठाकुर ने बताया कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में गोल्फ के प्रति बढ़ती रूचि उत्साहजनक संकेत है। ऐसे आयोजन न केवल खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करेंगे, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देंगे।

Exit mobile version