Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां तीन साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, नही लगा सुराग, तलाश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के कोटद्वार के लैंसडाउन वन प्रभाग में गुलदार ने एक बच्चे को अपना शिकार बनाया है।

गुलदार का आतंक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना बीते कल शुक्रवार देर रात की है। करीब 8.30 बजे के आसपास यह घटना घटी है। यहां नेपाल मूल के मजदूर गुमखाल सतपुली सड़क चौड़ीकरण में जुटे थे। मजदूरों ने सड़क किनारे ही टैंट लगाए हैं। इस दौरान विवेक पुत्र रमेश (03) निवासी नेपाल को गुलदार उठा कर ले गया। जिस पर पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस और परिजन बच्चे की खोज में जुटे हैं, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं लगा है।

Exit mobile version