Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां गुलदार ने एक व्यक्ति को बनाया अपना शिकार, क्षेत्र में दहशत, आदमखोर घोषित करने की उठी मांग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

गुलदार के हमले में एक व्यक्ति की मौत

रूद्रप्रयाग में ग्राम पंचायत जौंदला में अपनी गौशाला जा रहे किसान पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिसमें किसान की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक की पहचान पाली मल्ली तोक निवासी मनवर सिंह (54) के रूप में हुई है। ग्राम प्रधान अनिल नेगी ग्रामीण देवेंद्र चमोली के अनुसार बताया गया कि बुधवार सुबह करीब पांच बजे मनवर सिंह रोज की तरह अपनी गौशाला गए थे। जिस पर परिजन चिंतित हुए। जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू की‌। तलाश के दौरान गौशाला के पास खून के निशान मिले। वहीं उस जगह से करीब 200 मीटर की दूरी पर मनवर सिंह का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

गुलदार को पकड़ने के‌ लिए लगाया पिंजरा

इस घटना से परिवार में दुखो का पहाड़ टूट गया है। वह अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। वह खेती-बाड़ी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है ‌ ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित करने, गांव में पिंजरा लगाने व मृतक के एक परिजन को रोजगार देने की मांग की है। जिस पर वन विभाग ने तत्काल राहत के तौर पर मृतक के परिजनों को 1 लाख 80 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया है। साथ ही गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है‌। साथ ही क्विक रिस्पांस टीम (QRT) रेपिड रिस्पांस टीम (RRT) गठित कर दी गई है, जो लगातार इलाके में निगरानी रख रही है।

Exit mobile version