Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दिवाली पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा तोहफा,  राज्य और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस का लाभ

​उत्तराखंड: त्योहारों के इस मौसम में उत्तराखंड के राज्य कर्मचारियों और दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

मिलेगा यह लाभ

जानकारी के अनुसार दीपावली के पावन अवसर पर पुष्कर सिंह धामी सरकार ने कर्मचारियों को शानदार तोहफा देते हुए 30 दिन के तदर्थ बोनस को अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है। जिसमें मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस फैसले के तहत राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम 7,000 रुपये तक का तदर्थ बोनस दिया जाएगा।
​सरकार द्वारा जारी इस सौगात का दायरा काफी विस्तृत रखा गया है।  इसका सीधा लाभ मिलेगा –
• ​समूह ‘ग’ (Group C)
• ​समूह ‘घ’ (Group D)
• ​पात्र समूह ‘ख’ (Group B)
• यह लाभ कर्मचारियों के साथ-साथ राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी प्राप्त होगा।
​

Exit mobile version