Site icon Khabribox

उत्तराखंड: धामी सरकार की बड़ी सौगात: प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं में विकास कार्यों के लिए इतने करोड़ की धनराशि स्वीकृत

​उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी घोषणाओं के तहत राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए कुल 17.75 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

इतने करोड़ की स्वीकृति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बजट से सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, धार्मिक व मेला स्थलों के सुंदरीकरण और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। जिसमें-
•  ​टनकपुर-बनबसा: 20 किलोमीटर आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए सबसे अधिक 6.14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
•  ​लोहाघाट: यहां विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2.20 करोड़ रुपये (220 लाख) और दूधाधारी भगवती मेला स्थल के विकास के लिए 97.10 लाख रुपये मंजूर हुए हैं।
​टिहरी जिले के धार्मिक स्थलों का कायाकल्प
•  ​प्रतापनगर: हुणेश्वर महादेव मंदिर के पास धर्मशाला, कक्षों व शौचालयों के निर्माण और सुंदरीकरण के लिए 98.77 लाख रुपये मिले हैं।
•  ​देवप्रयाग: बड़ोला स्थित बिन्सर देवता मंदिर के सुंदरीकरण को 36.19 लाख रुपये और डागर शिवालय के लिए 39.94 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।
​पिथौरागढ़
•  ​डीडीहाट: खोलीमाली कन्यूरी में मार्ग, पुलिया और सुरक्षात्मक कार्यों पर 93.64 लाख रुपये खर्च होंगे।
•  ​धारचूला: नौलिंग मेला स्थल के निर्माण के लिए 79.49 लाख रुपये और मंदाकिनी पुल से राप्ती तक पैदल अश्व मार्ग बनाने को 29.84 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
​हरिद्वार
•  ​हरिद्वार: पेयजल सुविधा बढ़ाने के लिए भगवानपुर में 200 हैंडपंप लगाने को 100.43 लाख रुपये और झबरेड़ा में 50 हैंडपंपों के लिए 99.44 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
•  ​गदरपुर: क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 184.37 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Exit mobile version