Site icon Khabribox

उत्तराखंड: महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर बड़ा कदम, राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होगी यह वैक्सीन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून के दून अस्पताल से स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण का रोस्टर जारी किया गया है।

रोस्टर जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार ने महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया। जिसमें एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम (यूआइपी) में शामिल करने का निर्णय लिया है। इसके तहत दून अस्पताल से स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण का रोस्टर जारी हुआ है।

यह शामिल

इस संबंध में राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल की प्राचार्या व वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. गीता जैन ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में भी इस फैसले को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क और सक्रिय है। सरकार की ओर से इसे राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल किया जाना महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है। सरकारी योजना के तहत एचचीवी वैक्सीनेशन का मुख्य लक्ष्य नौ से 14 वर्ष की किशोरी होंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इसी आयु वर्ग में वैक्सीन का प्रभाव सबसे अधिक होता है।

Exit mobile version