Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम, गढ़वाल व कुमाऊं में होगी मोबाइल फॉरेंसिक साइंस लैब की स्थापना

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक खास पहल शुरू की जा रही है।

गढ़वाल व कुमाऊं में मोबाइल फॉरेंसिक साइंस लैब की स्थापना

इसी क्रम में फॉरेंसिक लैब की संख्या बढ़ाई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत प्रदेश सरकार अब गढ़वाल व कुमाऊं में मोबाइल फॉरेंसिक साइंस लैब की स्थापना करने जा रही है। शासन ने इसके लिए केंद्र सरकार से जल्द स्वीकृति देने का अनुरोध किया है। प्रदेश में अभी केवल दो फॉरेंसिक साइंस लैब कार्यरत हैं, जिनमें से एक गढ़वाल मंडल और दूसरी कुमाऊं मंडल में है। हाल ही में लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों के तहत अपराधों की जांच में फॉरेंसिक साक्ष्यों की भूमिका को देखते हुए फॉरेंसिक लैब की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के पर्वतीय अंचलों के लिए एक-एक मोबाइल फॉरेंसिक जांच लैब चलाने की योजना बनाई है। अभी निजी क्षेत्र के सहयोग से प्रदेश के छह स्थानों पर मोबाइल फारेंसिक लैब का संचालन भी किया जा रहा है।

Exit mobile version