Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां हुआ भीषण अग्निकांड, 22 झोपड़ियां जलकर राख

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में सुबह एक भीषण अग्निकांड हो गया। जिसमें कई झोपड़िया जल गयी।

क़रीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

मिली जानकारी के अनुसार दून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में आग लग गयी। जिसमें 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। यहां 22 से 23 परिवार रहते है जो कूड़ा बीनने का काम करते हैं। जानकारी के अनुसार मजदूर यहां तांबा जला रहे थे। तब यह हादसा हो गया। आग से यहां पर रखें आठ नौ छोटे-बड़े सिलिंडर भी फट गए। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

जानमाल का नुकसान नहीं

जानकारी के अनुसार गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए। हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना से क्षेत्र दहशत फैल गई।

Exit mobile version