Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में 02 जुलाई को सभी 13 जिलों में होगा महा-मॉक ड्रिल, मानसून आपदा से निपटने की खास तैयारी

उत्तराखंड:  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर आगामी 2 जुलाई को उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

मॉक ड्रिल का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तैयारियों को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में एक समन्वय बैठक आयोजित हुई। जिसमें उन्होंने जरूरी निर्देश दिए। यह मॉक ड्रिल राज्य के लगभग 70 नए स्थानों पर आयोजित की जाएगी। इससे पहले 30 जून को तैयारियों की समीक्षा के लिए ‘टेबल टॉप एक्सरसाइज’ होगी। साथ ही अभ्यास के दौरान राहत शिविरों में बिजली, पानी, भोजन, प्राथमिक उपचार और महिला-बाल सुरक्षा जैसी सुविधाओं का वास्तविक परीक्षण होगा। NDRF, SDRF, पुलिस और स्वास्थ्य विभागों द्वारा आधुनिक बचाव उपकरणों, संचार प्रणालियों और आपदा वाहनों की प्रदर्शनी और व्यावहारिक अभ्यास किया जाएगा। बताया कि रिहायशी इलाकों में जलभराव, भूस्खलन से रास्ता बंद होना, जल विद्युत परियोजनाओं से पानी छोड़ना और हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करने जैसे संभावित परिदृश्यों (Scenarios) पर अभ्यास किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने के लिए राहत और बचाव कार्यों को तेज व अधिक समन्वित बनाना है।

Exit mobile version