Site icon Khabribox

उत्तराखंड: एक नई पहल की शुरुआत, आने वाले दिनों में वाहनों की नंबर प्लेट पर हिंदी भाषा में दिखेंगे पंजीयन कोड, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब वाहनों की नंबर प्लेट पर हिंदी में नंबर लिखे‌ नजर आएंगे।

भाषा मंत्री ने दिया अनुमोदन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने इस प्रस्ताव पर अनुमोदन दे दिया है। इसके लागू होने पर वाहनों की नंबर प्लेट पर पंजीयन कोड अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी में अंकित नजर आएगा। जैसे यूके के स्थान पर हिंदी भाषा में भी उ ख से प्रारंभ होगा।

उठाया यह खास कदम

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि भाषा विभाग ने परिवहन विभाग के पंजीयन कोड को राजभाषा हिंदी में भी अंकित करने की दिशा में नई पहल की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राजभाषा अधिनियम 2009 के आलोक में समय-समय पर जारी विभिन्न शासनादेशों में समस्त शासकीय कार्यों में हिंदी भाषा के प्रयोग पर बल दिया गया है। इसी कड़ी में परिवहन विभाग में यह कदम उठाया जा रहा है।

Exit mobile version