Site icon Khabribox

उत्तराखंड: देवप्रयाग से कोट तक बनेगा नया ‘धार्मिक सर्किट’, श्रद्धालुओं के दर्शन होंगे सुलभ





उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में धार्मिक पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल की है।


दिए यह निर्देश


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने देवप्रयाग स्थित रघुनाथ मंदिर, कोट ब्लॉक (पौड़ी) के लक्ष्मण मंदिर और फलस्वाड़ी के सीता मंदिर को मिलाकर एक भव्य धार्मिक सर्किट विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इस सर्किट के बनने से श्रद्धालुओं के लिए इन पौराणिक मंदिरों के दर्शन करना और सुगम हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लंबित मामलों में तेजी लाई जाए। उन्होंने 15 जून तक सभी लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि घोषणाओं के प्रभावी अनुश्रवण के लिए पीईआरटी चार्ट तैयार किया जाए, ताकि समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो सकें।






Exit mobile version