Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हरिद्वार में कल लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, युवाओं को निजी कंपनियों में मिलेगा नौकरी का मौका

​उत्तराखंड: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से बुधवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

यह कंपिनयां शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल सुबह 10:30 बजे से शुरू होने वाले इस मेले में कई नामी निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी और योग्य युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन करेंगी। इस संबंध में प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में सिस्कोल (हरिद्वार), एपेक्स कंप्यूटर प्राइवेट लिमिटेड, ग्रेट बांड ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, एसको लाजिस्टिक्स, युवाशक्ति फाउंडेशन, सहयोग प्राइवेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, करन एचआर, एसआइएस सिक्योरिटी सर्विसेज और पुखराज हेल्थकेयर जैसे प्रमुख औद्योगिक संस्थान शामिल हो रहे हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, स्थायी निवास प्रमाण पत्र और रिज्यूमे के साथ समय पर जिला सेवायोजन कार्यालय शामिल हो।


​जानें जरूरी योग्यता

• ​शैक्षणिक योग्यता: हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक एवं आईटीआई (ITI) उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस मेले में शामिल हो सकते हैं।
• ​आयु सीमा: अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
• ​पात्रता: केवल उत्तराखंड राज्य के स्थायी निवासी ही इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।
​

Exit mobile version