Site icon Khabribox

उत्तराखंड: एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपए हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के काशीपुर में एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी कर 16 लाख रुपये हड़पने का आरोप है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में जसपुर खुर्द के साईंधाम विशालनगर निवासी योगेश कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह मूल रूप से गांव चांद की नगला, थाना मलपुरा, जिला आगरा उत्तर प्रदेश का निवासी है। विगत 2012 से जसपुरखुर्द में अपना निजी मकान बना कर रहा रहा है। उसके परिचित देवराज सिंह पुत्र लखन सिंह निवासी पर्वतीय कालोनी, मानपुर रोड ने परिचय और मित्रता का लाभ उठाते हुए एक षडयंत्र के तहत उसे अपने जाल में फंसा लिया और प्रापर्टी के लिए कई किस्तों में उससे 17.50 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराये। कहा कि 3 या 4 माह में पैसे वापस कर देंगे। कुछ महीने बाद जब उसने पैसा वापस लेने की बात की तो वह एक डेढ़ वर्ष से टाल रहा है। बड़ी मुश्किल से डेढ लाख रूपये का चैक दिया। शेष रकम 16 लाख रुपये अभी बाकी है। जिसमें देवराज सिंह ने तीन चैक 8 लाख रुपये के दिये हैं। जिसमें 3 लाख रूपये का एक चैक बाउंस हो गया। इसके बाद वह गाली गलौज करने लगा तथा धमकी दी।

मुकदमा दर्ज

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version