Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गांव के एक व्यक्ति ने किया हमला, सिर पर आई गंभीर चोट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सितारगंज से जुड़ी खबर है। यहां एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में महिला ने गांव के व्यक्ति पर मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि शक्तिफार्म के जयंतनगर रूदपुर निवासी बबीता गोलदार ने आरोप लगाया है कि उसके पति प्रदीप गोलदार से दीपांत कविराज रंजिश रखता है। 17 अक्तूबर की सायं प्रदीप रूदपुर जा रहे थे। रास्ते में कविराज ने उसके पति के साथ गाली गलौज करते हुए सिर में वार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें सीएचसी सितारगंज भर्ती कराया गया। जिसके बाद गम्भीर हालात में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मुकदमा दर्ज

जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version