Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 68,000/- रु0 की ऑनलाइन ठगी करने वाला व्यक्ति हल्द्वानी से गिरफ्तार

दिनाँक- 03/10/2021 को थाना जाजरदेवल में वादी पंकज चंद्र पांडेय ने तहरीर दी कि अमित मिश्रा पता अज्ञात ने वादी को फोन के माध्यम से उत्तराखण्ड सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 68 हजार रुपये की ऑनलाईन ठगी कर ली है । तहरीर के आधार पर थाना जाजरदेवल में धारा- 420 IPC बनाम अमित मिश्रा पता अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया ।

थाना जाजरदेवल के नेतृत्व में टीम गठित की गयी

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़ श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 मनोज पाण्डे, थाना जाजरदेवल के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा साइबर सैल व SOG की मदद से सुरागरसी -पतारसी करते हुए भिन्न-भिन्न स्थानों पर तलाश करते हुए दिनांक- 19.12.2021 को उक्त अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त मो0 यासीन पुत्र मजर हुसैन निवासी आबिद मार्केट करौला थाना मझौला तहसील व जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष जो वर्तमान में कुछ समय पूर्व से हल्द्वानी में रह रहा था, को काठगोदाम हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त मो0 यासीन द्वारा अलग-अलग सिम कार्ड का प्रयोग कर अमित मिश्रा व शुक्ला नाम से ऑनलाइन ठगी की जा रही थी। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष्र प्रस्तुत किया जा रहा है ।

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधि0 कर्म0 गण-

उ0नि0 मनोज पाण्डेय, का0 292 ना0पु0 कुंदन सिंह, का0 200 ना0पु0 नैन सिंह,

साइबर सैल एसओजी0-

उ0नि0 प्रियंका इजराल- प्रभारी साइबर सैल, उ0नि0 जावेद हसन- एसओजी0, कानि0 अरविन्द कुमार- साइबर सैल, कानि0 विपिन ओली- साइबर सैल

Exit mobile version