Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गौमाता को राज्य माता का संवैधानिक दर्जा दिलाने का संकल्प, निकाली जा रही यह यात्रा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में गौमाता को राज्य माता घोषित करने के संकल्प को लेकर यात्रा निकाली जा रही है।

की यह मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर हरिद्वार की हर की पौड़ी से प्रारंभ हुई गौभक्त विनोद चंद्र भट्ट की अंग-समर्पण दंडवत यात्रा अपने सोलहवें दिन देहरादून के घंटाघर क्षेत्र पहुंची। बताया कि यात्रा के तहत दीन दयाल उपाध्याय पार्क में छह दिवसीय तप कार्यक्रम शुरू हुआ है, जिसमें तीन दिन अन्न-त्याग और तीन दिन निर्जला तपस्या की जाएगी। इसका उद्देश्य गौमाता को राज्य माता का संवैधानिक दर्जा दिलाना है। बताया कि गोमाता को राज्यमाता का संवैधानिक दर्जा दिलाने की मांग को लेकर यह तप किया जा रहा है।

Exit mobile version