Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राज्य के निवासियों से खास अपील, जनगणना के दाैरान अपने मूल गांव या घर में ही रहें, ताकि जनसंख्या से जुड़े सही आंकड़े हो दर्ज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जनगणना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के स्थायी निवासियों से खास अपील की है।

की यह खास अपील

जिस पर उनसे अपील की है कि उत्तराखंड में जनगणना के दाैरान अपने मूल गांव या घर में मौजूद रहें, ताकि जनसंख्या से जुड़े आंकड़े सही और वास्तविक रूप में दर्ज हो सकें। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एक बयान जारी किया। जिसमें राज्य के स्थायी निवासियों से आग्रह किया है कि जनगणना के दौरान वे अपने मूल गांव या घर में मौजूद रहें, जिससे जनसंख्या से जुड़े आंकड़े सही और वास्तविक रूप में दर्ज हो सकें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के बड़ी संख्या में लोग रोज़गार और शिक्षा के कारण राज्य से बाहर या विदेशों में रह रहे हैं। ऐसे में जनगणना के दौरान सही आंकड़े दर्ज न होने से राज्य को नुकसान हो सकता है।

Exit mobile version