Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राज्य के विकास कार्यों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी आम जनता के लिए खुली, दिखेगी 25 वर्षों की विकास यात्रा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई.), देहरादून में लगी राज्य के विकास कार्यों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी आम जनता के लिए खोल दी गई है।

नागरिकों व विद्यार्थियों से अपील, अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का करें अवलोकन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी बीते कल सोमवार को सुबह 10 बजे से आम जनता के लिए खोल दी गई है। 12 नवंबर तक प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी में राज्य के विभिन्न विभागों के लगे स्टॉलों के माध्यम से पेयजल, सिंचाई, ऊर्जा, पर्यटन, उद्योग, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय कार्यों को दर्शाया गया है।

Exit mobile version