उत्तराखंड: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं के लिए एक खास पहल की है। यह खास फहल की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते रक्षाबंधन पर्व पर की है।
सरकार की खास घोषणा
राज्य सरकार की नई घोषणा के अनुसार, अब 60 वर्ष से अधिक उम्र की वरिष्ठ महिलाओं को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शासन स्तर से इस योजना को धरातल पर उतारने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परिवहन विभाग जल्द ही इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आवश्यक पात्रता नियम, पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड या वरिष्ठ नागरिक कार्ड) और यात्रा से संबंधित विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगा। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य बुजुर्ग महिलाओं को आर्थिक संबल देना और उनके आवागमन को आसान बनाना है।
मिलेगा लाभ
बढ़ती उम्र में महिलाओं को अक्सर स्वास्थ्य जांच, धार्मिक यात्राओं और पारिवारिक कारणों से यात्रा करनी पड़ती है। मुफ्त बस सेवा शुरू होने से नियमित रूप से परिवहन का उपयोग करने वाली महिलाओं के यात्रा खर्च में सीधी बचत होगी, जिससे वे बिना किसी वित्तीय चिंता के अपनी जरूरत के अनुसार आवागमन कर सकेंगी।