Site icon Khabribox

उत्तराखंड: वन विभाग की खास पहल, बाघ, गुलदार और भालू के लगातार हमलों के बीच बच्चों को सीखा रहें इनसे बचने के गुर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बढ़ते वन्य जीवों के हमले एक बड़ा चिंता का विषय है। जिससे गांवों में लोग दहशत में जीवन यापन करने को मजबूर है।

हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क

ऐसे में पहाड़ी इलाकों में बाघ, गुलदार और भालू के लगातार हमलों के बीच वन विभाग ने खास पहल शुरू की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत अब स्कूलों की कक्षाओं में ही बच्चों को ‘वन्य जीवों से कैसे बचें’ इसके गुर सिखाए जा रहे हैं। इस संबंध में प्रमुख वन संरक्षक (पीसीसीएफ) रंजन कुमार मिश्रा ने मामले में सभी प्रभागीय वन अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। पीसीसीएफ के निर्देश हैं कि मानव वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित इलाकों के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों से वन अधिकारी संपर्क करें। उन स्कूलों में चलने वाली कक्षाओं में वन्यजीवों के हमले से बचाव के पोस्टर लगाएं जाएं। साथ ही कक्षा शुरू होने से पहले बाघ, भालू, गुलदार दिखने पर क्या करें और क्या ना करें इसकी जानकारी दें। साथ ही वन्यजीवों के दिखने पर हैल्पलाइन नंबर 1926 में तुरंत संपर्क करने को कहें।

Exit mobile version