Site icon Khabribox

उत्तराखंड: डाक विभाग की खास पहल, प्रदेश में खुलेंगे 7 Gen-Z पोस्ट ऑफिस, कल इस जिले से होगी शुरुआत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में डाक विभाग ने एक खास पहल की शुरुआत की है। इसके तहत कल 01 दिसंबर को डाक विभाग उत्तराखंड में अपना पहला Gen-Z पोस्ट ऑफिस खोलने जा रहा है।

Gen-Z पोस्ट ऑफिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह Gen-Z पोस्ट ऑफिस पौड़ी जिले में खुलने जा रहा है। जो जीबी पंत पीजी कॉलेज परिसर में खोला जाएगा। जिसमें पूरे प्रदेश भर में डाक विभाग रजिस्ट्रेशन संस्थाओं के पास भी अपने Gen-Z पोस्ट ऑफिस खोलेगा। पोस्ट ऑफिस की खासियत यह है कि इसे शिक्षण संस्थानों के परिसर में खोला जा रहा है। पोस्ट ऑफिस की ये पहल नई जनरेशन के युवाओं को आकर्षित करने वाली होगी।

युवाओं को डाकघर से जोड़ने की पहल

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना के तहत डाक विभाग उत्तराखंड में 7 नए Gen-Z पोस्ट ऑफिस खोलने जा रहा है। जिसमें पहला Gen-Z पोस्ट ऑफिस 1 दिसंबर को जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में खोला जाएगा। दूसरा Gen-Z पोस्ट ऑफिस 15 दिसंबर को हल्द्वानी में खोला जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे जैसे-जैसे शिक्षण संस्थानों से बातचीत होगी पूरे प्रदेश भर में 7 नए Gen-Z पोस्ट ऑफिस पूरे प्रदेश भर में खोले जाएंगे।

Exit mobile version