Site icon Khabribox

उत्तराखंड: महिलाओं के लिए खास पहल, पौड़ी और टिहरी में शुरू हुए ‘ब्रेस्ट कैंसर’ स्क्रीनिंग शिविर, मिलेगी यह सुविधा

उत्तराखंड: उत्तराखंड के पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने एक खास कदम उठाया है।

मिलेगा लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत विभाग ने पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल जिलों में स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए आधुनिक तकनीक आधारित विशेष स्क्रीनिंग शिविरों की शुरुआत की है। जिसमें राज्य सरकार की इस पहल के तहत इन जिलों के विभिन्न चिकित्सालयों में सप्ताह में दो बार स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए जाएंगे।
• ​पौड़ी जिला: दो डिवाइस जिला चिकित्सालय और एक उप-जिला चिकित्सालय में।
• ​टिहरी गढ़वाल: एक डिवाइस जिला चिकित्सालय में स्थापित।
• ​शिड्यूल: सभी एनसीडी (NCD) क्लीनिकों में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को कैंप मोड में स्क्रीनिंग होगी। (विशेष: इस सप्ताह अवकाश के कारण पहला शिविर शनिवार को आयोजित किया जाएगा)।

Exit mobile version