Site icon Khabribox

उत्तराखंड: खास पहल की शुरुआत, अब अमेरिका और कनाडा में भी लोग सीख सकेंगे उत्तराखंड लोकभाषाएं, जानें कैसे

सीएम ने बताया उत्तराखंड की सांस्कृतिक अस्मिता को डिजिटल युग से जोड़ने वाला युगांतकारी प्रयास

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की लोकभाषाओं गढ़वाली, कुमाऊंनी व जौनसारी को कृत्रिम बुद्धिमता (एआइ) से जोड़ने की दिशा में खास पहल की शुरुआत की गई है।

एतिहासिक पहल शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए अमेरिका के सिएटल और कनाडा के सरे-वैंकूवर में कुछ दिनों पहले भाषा डाटा कलेक्शन पोर्टल की भव्य लांचिंग हुई। जो देवभूमि उत्तराखंड कल्चरल सोसायटी कनाडा की ओर से की गई। इससे अमेरिका और कनाडा में भी लोग इन लोकभाषाओं को सीख सकेंगे। देवभूमि उत्तराखंड कल्चरल सोसायटी कनाडा के अध्यक्ष बिशन खंडूरी ने कहा कि इस ऐतिहासिक लांचिंग की मेजबानी का अवसर सोसायटी को मिलना गर्व का विषय है। यह पहल विदेश में रह रहे सभी उत्तराखंडियों के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक अस्मिता को डिजिटल युग से जोड़ने वाला युगांतकारी प्रयास बताया है। साथ ही उन्होंने इस पहल के लिए अमेरिका व कनाडा में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों को शुभकामनाएं दीं हैं।

Exit mobile version