Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए खास पहल की शुरुआत, वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जोड़े‌ जाएंगे इतने स्कूल, अल्मोड़ा के 71 स्कूल शामिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए शिक्षा विभाग ने खास पहल की शुरुआत की है।

सीएम करेंगे शुभारंभ

इस पहल के तहत प्रदेश के 840 सरकारी स्कूलों को अब वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत छात्रों के लिए वर्चुअल और स्मार्ट क्लासेस संचालित की जाएंगी।
इस व्यवस्था के तहत इन विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में वर्चुअल और स्मार्ट क्लास दोनों का संचालन किया जाएगा। इसका शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। जिसके बाद इस योजना में जल्द ही और भी विद्यालयों को जोड़ा जाएगा, ताकि प्रदेश को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिल सके।

यह स्कूल शामिल

जिसमें अल्मोड़ा के 71, बागेश्वर के 29, चमोली के 68, चम्पावत के 54, देहरादून के 55, हरिद्वार के 53, नैनीताल के 64, पौड़ी के 103, पिथौरागढ़ के 80, रुद्रप्रयाग के 53, टिहरी के 120, ऊधमसिंह नगर के 51 और उत्तरकाशी के 39 विद्यालयों को वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जोड़ा गया है।

Exit mobile version