Site icon Khabribox

उत्तराखंड: शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा व‌ रोजगार की दिशा में खास पहल की शुरुआत, जल्द पर्यटक कर‌ सकेंगे हिम तेंदुओं के दीदार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को नई दिशा देने के लिए सरकार खास पहल की शुरुआत कर रही है।

“स्नो लेपर्ड टूर” शुरू करने की पहल

जिसमें उत्तराखंड सरकार लद्दाख मॉडल पर जल्द “स्नो लेपर्ड टूर” (हिम तेंदुआ टूर) शुरू करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के लिए इस संबंध में कुछ दिनों पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जरूरी निर्देश दिए हैं। जिसके बाद प्रदेश के पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू किए जा रहे इस टूर के तहत शीतकाल में गंगोत्री जैसे उच्च हिमालयी क्षेत्रों को नियंत्रित रूप से पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। जिसमें उत्तरकाशी स्थित गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान में प्रायोगिक तौर पर हिम तेंदुआ पर्यटन संचालित किया जाएगा। कहा कि ‘स्नो लेपर्ड टूर’ से ‘होमस्टे’, स्थानीय गाइड, साहसिक पर्यटन एवं अन्य गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा जिससे सीमांत क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। पर्यटन सचिव ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित करना है।

Exit mobile version