Site icon Khabribox

उत्तराखंड: खास पहल की शुरुआत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग, कराई जाएगी सरकारी नौकरी की तैयारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऐसे युवा जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के है, उनके लिए खास पहल की गई है।

युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं के लिए यह खास पहल शुरू की है। इस पहल के तहत छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। साथ ही इस वर्ष 10,000 छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। 11वीं कक्षा के छात्रों को 2 वर्ष और 12वीं पास छात्रों को 1 वर्ष की कोचिंग मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोचिंग आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के लिए दी जाएगी। इसके अलावा, मेधावी छात्रों को 6 वर्ष तक की एडवांस कोचिंग भी उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रों का चयन स्क्रीनिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

Exit mobile version