उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में फेमिना मिस इंडिया का आयोजन किया जा रहा है।
युवतियों में दिखा उत्साह
इस मौके पर देहरादून में पहली बार फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2025 के आडिशन आयोजित किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। सेंट्रियो माल स्थित स्काई लाउंज में आडिशन हुए। इस संबंध में फेमिना मिस इंडिया के डायरेक्टर बेनेट नाथन ने बताया कि सिनमिट कम्युनिकेशंस को फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड की आफिशियल फ्रेंचाइजी मिली है। इसी के तहत राज्य में आडिशन आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार यह पहल प्रदेश की उभरती प्रतिभाओं को आगे लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आडिशन में चयनित युवतियों को आगे चलकर फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।